बिहार:- गर्मी से होने लगी परेशानी, पारा 32 डिग्री।

पूर्णिया मिनी दार्जिलिंग में गर्मी दस्तक देने लगी है। इस सीजन में अभी तक दिन का तापमान 32 के आगे नहीं गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे के दौरान दिन का पारा और चढ़ सकता है।बुधवार को दिन में धूप और छांव का खेल जारी रहा। मंगलवार को भी दिन में आसमान पर बादल थे और बुधवार को भी छिटपुट बादल छाए रहे। धूप निकलने के कारण ही लगातार तापमान बढ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कहते हैं कि अगले चौबीस घंटे के दौरान दिन का तापमान थोड़ा ऊपर जा सकता है। इसके अलावा आसमान में हल्के बादल भी नजर आ सकते हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। सुबह साढे आठ बजे वायुमंडल की आद्रता 74 प्रतिशत रिकार्ड किया गया जबकि शाम साढे पांच बजे आद्रता 55 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments

  1. आज बहुत गर्मी है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Thanks for comment..!!

Popular Post

किशनगंज और अररिया की मुख्य बड़ी खबरें। Bihar News | Indian Local News.

दिघलबैंक :- प्रखंड के एएमएस तुलसिया में विदाई समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई।

Bihar || खिलाफत से नाराज हुए नीतीश कुमार, पवन वर्मा से कहा, "JDU छोड़ जहां जाना हो जाएं।"

Hindi News:- बिहार की दस बड़ी खबरें। Indian Local News.

हिंदी समाचार, Today Local News || Indian Local News.

Hindi News || News in India || Top News In India.

बिहार :- कतारों में लगी 192 देशों से बड़ी आबादी, बना मानव श्रृंखला का विश्‍व रिकार्ड। Indian Local News.

Bihar:- आज दिनभर की मुख्य खबरे।

मोदी-अमित शाह संविधान के भक्षक बन गए हैं : पप्पू यादव।

Kishanganj | बाहर से आये लोगों की जानकारी दें..!!