Bihar: आज की मुख्य बड़ी खबरें || Breaking News Bihar. || Indian Local News.
आज की बड़ी खबरें..!!
● किशनगंज- कोचाधामन के मस्तान चौक के पास सड़क हादसे में जख्मी कमलपुर के हंगरु लाल सिंह की मौत, विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने सदर अस्पताल का किया दौरा, पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि देने का दिया आश्वासन।
● किशनगंज के कोचाधामन में पिछले कई दिनों से चल रहे अष्टयाम का हुआ समापन, दूर दराज से आए हजारों लोग यज्ञ में शामिल हुए। शांति और सद्भाव के साथ संकीर्तन का सफल आयोजन से आयोजक गदगद है।
● गया- सिलेंडर बम मिलने से इलाके में दहशत लोगों के मुताबिक शरारती तत्वों की है करतूत नक्सली घटना को लेकर जांच करेगी पुलिस परैया थाना इलाके के बाली गांव की घटना
● बांका- शंभुगंज थाना के खपड़ा मोड़ के पास ऑटो से गिरकर युवती की मौत, मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई।
● बेगूसराय- बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति घायल, आक्रोशित लोगों ने किया कोरिया के पास मंझौल बेगूसराय पथ जाम, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया की घटना
● बेगूसराय- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया एनएच 28 जाम, रविवार शाम जीरोमाइल ओवरविज्र रेलवे लाइन किनारे मिला था युवक का शव, बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक के निकट लोगों ने किया जाम ।
● बेगूसराय- हाईवा ने ई रिक्शा और बाइक को रौंदा, हादसे में एक शख्स की मौत और दो लोग घायल, मंझौल थाना क्षेत्र के आरसीएस चौक की घटना, नाराज लोगों ने एस एच 55 को जाम कर किया हंगामा।
● खगड़िया जिले में 447 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, मैट्रिक की कॉपियां नहीं जांचने पर हुई कार्रवाई, चित्रगुप्तनगर थाना में दर्ज हुआ मामला, शिक्षा विभाग के DPO ने दिया थाना आवेदन।
● सीवान-अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली,आर्केस्ट्रा बंद करने को लेकर चलाई गोली, एक शख्स की मौत और दूसरा व्यक्ति घायल, जीबी नगर तरवारा थाना के जगदीशपुर गांव की घटना।
● दिघलबैंक- प्रखंड में शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर दिघलबैंक पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला, पुलिस व एसएसबी के जवानों ने आज प्रखण्ड क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में की फ़्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की लोगों से अपील की गई। इस मौके पर पुलिस व एसएसबी के दर्जनों जवान मौजूद रहे।
● बहादुरगंज- होलिका दहन के अवसर पर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने की पुतला दहन,बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आज झांसी रानी चौक में हड़ताली नियोजित टीचरों ने सूबे के मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर की, बताते चलें कि 17 फरवरी से सभी नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन,राज्य कर्मी का दर्जा आदि मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Good News
ReplyDeleteबहुत खूब..!!
ReplyDelete