कोरोना | ठाकुरगंज के BDO श्रीराम पासवान व अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने लोगो को जागरूक करने की अपील।
किशनगंज पौआखाली। ठाकुरगंज बीडीओ श्रीराम पासवान व अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव मंगलवार की दोपहर पौआखाली पहुंचकर स्थानीय पुलिस प्रशासन, मुखिया, सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनके सहयोग का आह्वान किया। बीडीओ श्रीराम पासवान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि लोगों के हाथों की सफाई से लेकर सामाजिक दूरी व अन्य उपक्रमों के साथ ही आमजन को अधिक से अधिक उनके घर तक सीमित रखने के लिए स्थानीय स्तर पर मुखिया व सरपंच के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभावी तरीके से जागरूकता फैलाने की तीव्र आवश्यकता है। स्थानीय पुलिस कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर संभावित व सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत है कि ऐसे विकट संकट की घड़ी में हम सब मिलकर नियमों का सख्ती से पालन करें व कोरोना के संचालित चेन को तोड़ने व नष्ट करने में मददगार साबित हों। पौआखाली में बैठक में अहमद हुसैन, इकरामुल हक, राहिल अख्तर, असलम आजाद एवं दिलीप दास आदि शामिल हुए।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!