Lock Down | ग्रामीण ने बांस बल्ले से घेराबंदी कर वाहनों की आवाजाही रोकी।

पूर्णिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने गांव को बाहरी लोगों के आवाजाही पर रोक लगाने के लिए बांस-बल्ले से घेराबंदी की है। इसमें जगैली, खोखा समेत अन्य गांवों में यह जारी है। इस संबंध में ग्रामीण ने बताया कि कई मनचले युवक बेवजह बाइक लेकर घूमते रहते हैं। समझाने के बाद विवाद करने लगते हैं। ग्रामीण ने खुद बाहरी लोगों को अपने टोला में प्रवेश करने से रोकने के लिए टोले के मुहाने पर घेराबंदी की है। स्थानीय ग्रामीण भरत मिश्र, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, अजीत पासवान, मिथुन पासवान आदि ने बाहर से आए लोगों को अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। वहीं आदत बनाने के लिए कहा गया है। ग्रामीण ने टोले गलीयो में लोग दुसरे गांव के लोगों को अपने अपने गाँव में रहने की आदत बनाने के लिए जागरूक किया गया।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments

Post a Comment

Thanks for comment..!!