बिहार: नीतीश कुमार नहीं मनाएंगे होली, Corona Virus के कारण मंत्री ने भी रंगाें से बनाई दूरी..!!
पटना:- होली पर कोरोना वायरस का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बिहार में सीएम नीतीश कुमार भी इस बार होली नहीं मनाएंगे। सीएम आवास पर भी नहीं होगी होली। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहले ही होली नहीं मनाने की बात कह चुके हैं। वहीं, बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में शामिल कई मंत्रियों ने शुक्रवार को ही होली नहीं मनाने की बात कही थी। हालांकि, विधानसभा में हाेली की छुट्टी होने पर शुक्रवार को कुछ मंत्रियों-विधायकों व पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी थी। नगर मंत्री सुरेश शर्मा ने होली गीत भी गाया था- होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा...!!
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!