सूचना और जन-सम्पर्क विभाग, बिहार।
आज की बड़ी खबरें..!!
👉एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर राहत पैकेज के भी ऐलान किए गए हैं। इसी बाबत बिहार के श्रम विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत राज्य में कोरोना वायरस से मौत होने पर मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसकी घोषणा कर रखी है।
👉COVID19 से बचाव व निपटने के लिए मोतिहारी जिला प्रशासन युद्ध स्तर कार्य कर रही है। आम नागरिकों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने राधाकृष्णन भवन में नियंत्रण कक्ष का गठन किया और कई दिशा निर्देश दिये।
👉पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण जहां लोग अपने घरों में लॉक डाउन है वहीं कार्यपालक पदाधिकारी, दीपक झा के नेतृत्व में नगर परिषद सीतामढ़ी एवं नगर पंचायत डुमरा में साफ सफाई एवं चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा फागिंग किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रह सके।
👉दरभंगा में राज्य के बाहर से लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण व हाथ पर स्टांप लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत वैसे सभी व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन किया जायेगा। जिस व्यक्ति को अपने घर में रहने में कोई कठिनाई होगी, वैसे व्यक्ति को गांव के स्कूल में क्वारंटाइन किया जायेगा।
👉जहानाबाद जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा संयुक्त रूप से लॉकडाउन के अनुपालन की समीक्षा की गई। दोनों पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अनावश्यक घुम रहे लोगों को रोका गया और समझाया गया।
👉गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लिए अशोक अतिथि भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अशोक अतिथि गृह के सभी कमरों की साफ-सफाई कराने को कहा गया तथा सभी कमरों में दो बेडों के बीच दूरी बनाकर रखने का निर्देश दिया गया।
👉बिहार के मुख्य सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए बक्सर के जिलाधिकारी ने बैठक की। इस दौरान जिला स्तर पर 6 कोषांग के गठन का फैसला लिया गया।
👉वहीं जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में सरकारी एवं निजी चिकित्सकों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गई। बैठक में निजी चिकित्सकों को सामान्य रूप से मरीजों को देखने के लिए ओपीडी का संचालन करते रहने का निर्देश दिया गया।
👉कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान किसी वस्तु की कालाबाजारी न हो इसको लेकर दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने कालाबाजारियों के विरुद्ध धरपकड़ की कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
👉औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिले का परिभ्रमण कर सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का अनुपालन नियमानुसार कराने का निर्देश दिया। इस दौरान लॉकडाउन को देखते हुए लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की । साथ सरकार के द्वारा घोषित लॉकडाउन का सफलतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों की सराहना भी की ।
👉लॉकडाउन को देखते हुए नालंदा के जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बिग बाजार एवं विशाल मेगा मार्ट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इन स्टोर के प्रतिनिधियों को होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लोगों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक सामग्रियों की दुकान तक आपूर्ति में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Good News
ReplyDelete