Braking News: किशनगंज-अररिया की बड़ी खबरें..!!

आज की बड़ी खबरें..!!

● दिघलबैंक:- इंडो नेपाल बॉर्डर पर कोरोना वायरस को लेकर लगातार हाई अलर्ट जारी है। जागरूकता को लेकर बॉर्डर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के तरफ से तीन कैंप बनाये गए हैं जहां दोनों देशों के लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी एवं इस वायरस से बचाव की जानकारी लगातार मेडिकल टीम के ओर से दिया जा रहा है एवं भारत-नेपाल सीमा पर बनी सभी तीन चौकियों पर आने जाने वाले का कोरोना वायरस  की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के ओर से लगातार बॉर्डर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

● किशनगंज में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर निगरानी तेज, एसडीएम शाहनवाज ए नियाजी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त।

● अररिया जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है सिपाही भर्ती की परीक्षा, दो पालियो में चलने वाली इस परीक्षा में लगभग 11600 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे है, परीक्षा को लेकर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है साथ ही साथ 7 जोनल मजिस्ट्रेट और तीन उड़नदस्ता टीम बनाया गया है।

● अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशनगंज थाना परिसर से स्कूटी रैली निकाली गई, इस मौके पर सभा का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा।

● अररिया में एनएच 57 पर भीषण हादसा, स्कोर्पियो और बाइक की भिड़ंत में 3 लोग ज़ख़्मी, घायलों का सदर अस्पताल में कराया गया एडमिट, खरैया बस्ती के रहने वाले तीनो लोगों की हालत नाजुक।

● किशनगंज में महिला दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं के हाथों में थाने का कमान, महिला थाना अध्यक्ष और नगर थाना अध्यक्ष की कुर्सी दो बच्चियों ने संभाली, एसपी कुमार आशीष ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला।

● किशनगंज- छत्तरगाछ ओपी परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में विचार विमर्श, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियो ने मीटिंग में लिया हिस्सा, इलाके में शांति और सदभाव के साथ पर्व त्योहार मनाने को लेकर रजामंदी।

● बहादुरगंज थाना के लौचा चंद्रगांव में तालाब किनारे व्यक्ति का मिला शव, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किशनगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


● दिघलबैंक- सुखानदिघी गांव के वसीकुर्रहमान की बाइक चोरी,BR-37K 4522 रेड ब्लैक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक ताराबाड़ी अब्दुस सत्तार के खलिहान से चोरी,नज़र आने पर सूचना दें-7033685108

● दिघलबैंक:- थाना परिसर में थाना क्षेत्र के डीजे वाले दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित,आज थानाध्यक्ष आरिज़ एहकाम की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई जिसमें होली अवसर पर डीजे पर प्रतिबंध रहने की बात थानाध्यक्ष ने डीजे वालों को बताई तथा होली के दिन डीजे न बजाने की सलाह दी गई,जिसमें सभी डीजे वाले ने हामी भरते हुए इसे अच्छी पहल बताई।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments