किशनगंज और अररिया की मुख्य बड़ी खबरें। Bihar News | Indian Local News.
आज की बड़ी खबरें..!!
● महानंदा ब्रिज की मरम्मती कार्य में सुस्त रफ्तार को लेकर कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने किशनगंज डीएम से की मुलाकात, जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कार्य में तेजी लाने का दिया आश्वासन, बार बार जाम की समस्या से राहगीर हैं दो चार, इस मौके पर विधायक ने अनुग्रह अनुदान योजना, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं अन्य लम्बित योजनाओं पर भी की चर्चा, मुलाकात के दौरान नगर परिषद के अन्य प्रतिनिधि भी रहे साथ।
● किशनगंज- पौआखाली थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष इकबाल अहमद खां की अध्यक्षता में विचार विमर्श, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियो ने मीटिंग में लिया हिस्सा, इलाके में शांति और सदभाव के साथ पर्व त्योहार मनाने को लेकर रजामंदी।
● किशनगंज में महानंदा पुल और उसके आसपास जाम की स्थिति को लेकर वनवे सिस्टम लागू, बारी बारी से राहगीरों की आवाजाही होने से लोगों को मिली राहत, पिछले 5 साल से पुल और सड़क का निर्माण ऐसे किया जा रहा है जैसे ताजमहल और लालकिला का निर्माण किशनगंज में हो रहा है।
● कोचाधामन- सोंथा पंचायत के पूनास गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में उत्साह है। ये रास्ता गड़गांव को आपस में जोड़ेगा। लंबे वक्त से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक मुजाहिद आलम के प्रयास से सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से पूठीमारी, सोन्था और गड़गांव के बीच आवाजाही का रास्ता हमेशा के लिए साफ हो जाएगा।
● किशनगंज में होली के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के चंग महोत्सव में पहुंचे एसडीएम अहमद शाहनवाज नियाजी, बिना रंग गुलाल और अबीर के होली मनाने की परपंरा से हुए प्रभावित, इस मौके पर लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं।
● किशनगंज के ठाकुरगंज में दिनदहाड़े कार की चोरी, WB/74/- 4129 नंबर की ब्लू कलर की स्विफ्ट कार लेकर गाड़ी में बैठे पैसेंजर फरार, बताया जाता है कि गाड़ी रोक कर ड्राइवर नीचे उतरा था, इस बीच मौका पाकर कार सवार पैसेंजर गाड़ी लेकर हो गया फरार, ठाकुरगंज थाना पुलिस कर रही है मामले की तफ्तीश।
● बिशनपुर ओपी में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर बनी सहमति, मीटिंग के बाद एक दूसरे को दी गई बधाई।
● किशनगंज के बहादुरगंज थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर बनी सहमति, मीटिंग के बाद एक दूसरे को दी गई बधाई।
● किशनगंज के पोठिया थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ हुई बैठक, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर बनी सहमति, मीटिंग के बाद एक दूसरे को दी गई बधाई।
● किशनगंज-धनपुरा के पास सड़क हादसा,सड़क हादसे में नवविवाहिता की हुई मौत,गांगी के हरवाडांगा की थी नवविवाहिता, हाल ही में बहादुरगंज के टंगटंगी गांव में हुई थी शादी।
● जोकीहाट के महलगांव ओपी में गुंडा परेड का आयोजन, दर्जन भर लोग परेड में हुए शामिल, थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में परेड।
● दिघलबैंक- थाना परिसर में होली पर्व को लेकर आज बीडीओ पूरन साह की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक आयोजित,बैठक के दौरान सामाजिक सौहार्द में पर्व मनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ बुद्धिजीवियो व आमजनों ने भी अपने विचारों को रखा।
● बहादुरगंज थाना परिसर में दोपहर 2 बजे होगी शांति समिति की बैठक, एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने होली को लेकर बुलाई बैठक में सभी को आने का आग्रह किया है।
● अररिया के सिकटी प्रखंड अंतर्गत डेढ़ुआ में पेय जल योजना का शुभारंभ, वार्ड नंबर 5 और 4 में नल का जल सप्लाई शुरु, ग्रामीणों में उत्साह।
● अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, सिमराहा में कार्रवाई के दौरान शराब माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, गिरफ्तार कारोबारियों थाने लेकर आई पुलिस।
● अररिया के जमुआ पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास, विधायक आबिदुर्रहमान ने किया 2.6 किमी सड़क का शिलान्यास, ये रास्ता जमुआ पंचायत को डेढ़आ पंचायत से जोड़ने का काम करेगा, कार्यक्रम में जमुआ पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी, कुलानन्द झा, रवि राज, संजीव भारती, वार्ड सदस्य विकास मंडल, प्रमोद झा, नवीन आनंद, झबरू मंडल, जगरनाथ मंडल सहित अन्य गन्यमान लोग उपस्थित रहे।
● कोचाधामन- सोंथा पंचायत के पूनास गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में उत्साह है। ये रास्ता गड़गांव को आपस में जोड़ेगा। लंबे वक्त से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक मुजाहिद आलम के प्रयास से सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से पूठीमारी, सोन्था और गड़गांव के बीच आवाजाही का रास्ता हमेशा के लिए साफ हो जाएगा।
● बिहार से सटे भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में अलर्ट, कोरोना वायरस को लेकर 7 जिलों में हाई अलर्ट, विदेश नागिरकों के आने जाने पर निगरानी तेज, नागरिकों से सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की अपील।
● किशनगंज- विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विधायक मुजाहिद आलम ने डीएम आदित्य प्रकाश से किया मुलाकात, धिमी गति से महानंदा पुल मरम्मती के कारण उत्पन्न जाम की समस्या, आपदा प्रबंधन विभाग से अनुग्रह अनुदान योजना, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं अन्य लम्बित योजनाओं पर चर्चा।
● बिहार में होली को लेकर दिशा निर्देश हुआ जारी, सूबे के मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सभी जिलों के आला अधिकारियों के साथ संवाद, हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश, सभी जिलों में पर्याप्त सुरक्षाबलों की होगी तैनाती, शराब बिक्री को लेकर छापेमारी अभियान के निर्देश।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!