लॉक डाउन किशनगंज | पुलिसकर्मियों को दिया पानी व एनर्जी वाटर।
किशनगंज। बुधवार को लॉक डाउन का पालन करने के लिए तैनात जिला प्रशासन के अधिकारियों पुलिस कर्मियों को रेड क्रॉस सोसाइटी किशनगंज द्वारा सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए शुद्ध पेयजल व एनर्जी डिंक व फल बिस्कुट बांटा गया। रेड क्रास के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि पुलिस अपने परिवार अपनी चिंता छोड़ हम सब की रक्षा के लिए दिन रात लगे हुए हैं।बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी जानकारी।
दिघलबैंक। कोरोना वायरस की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पत्र लिखा है। बीडीओ ने सभी मुखिया,सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों में लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार करवाने एवं पंचायत की साफ-सफाई करवाने के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र से बाहर से आए तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें एवं पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी को दिया जाए।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Bhut accha
ReplyDelete