Bihar:- आज दिनभर की मुख्य खबरे।
बिहार की मुख्य खबरे..!!
● Coronavirus: बिहार में एक भी केस पॉजिटिव नहीं, सीएम नीतीश ने लोगों से कहा- सजग रहें।
● पटना- बिहार के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से की अपील, छात्रों के हित में हड़ताल वापस लेने की अपील, मामले में सदन में शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, नियोजित शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी जारी है, 1500 पाने वाले अब 29 हजार रुपए उठा रहे हैं, नीतीश सरकार अपनी हैसियत से वेतन दे रही है।
● अररिया:- डीएम प्रशांत कुमार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों के लिये बनाये वार्ड का निरिक्षण।
● कटिहार:- डिरेल हुई डीएमयू पैसेंजर ट्रेन की बोगी बारसोई से खुलने के बाद ही पटरी से उतरी बोगी सुधार कार्य के लिए कटिहार से भेजा गया टीम ।
● मोतिहारी- गोली लगने से जख्मी युवक की मौत, अपराधियों ने गोली मारकर लूटी थी बाइक, कल्याणपुर के शंभूचक गांव में अपराधियों ने मारी थी गोली।
● गोपालगंज:- 17 बोतल विदेशी शराब सहित बाइक जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार,कुचायकोट पुलिस ने शिवराजपुर नहर के पास का कार्रवाई।
● खगड़िया:- मैट्रिक कॉपियों की जांच के लिए जिले में बने 3 केंद्र, तीनों केंद्रों के अधिकांश परीक्षक और प्रधान परीक्षक ने नियुक्ति पत्र लेने से किया इनकार, शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार, मूल्यांकन कार्य मे सेवानिवृत्त और वित्तरहित शिक्षकों का ली जाएगी सेवा।
● बेगूसराय:- चार बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया में उत्पाद विभाग की कार्रवाई।
● मुजफ्फरपुर:- आपसी विवाद में बवाल का मामला महिला सहित 10 लोगों को किया गया गिरफ्तार सदर थाना के बारमतपुर में सबने किया था बवाल ।
● बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का बड़ा असर, इंटर कॉपी मूल्यांकन कार्य की समय सीमा बढ़ाई, 7 मार्च के बदले 9 मार्च तक मूल्यांकन।
● मुजफ्फरपुर- बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अजय कुमार राय ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों को लेकर दिया इस्तीफा।
● पटना- महानंदा नदी में पुराने पुल के सामानांतर नया निर्माण का मामला, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से विधायक मुजाहिद आलम, विभाग में समर्पित डीपीआर स्वीकृति हेतु जलद अग्रेतर कार्रवाई की रखी मांग, प्रधान सचिव ने जल्द कार्रवाई दिया भरौसा।
●भागलपुर- सुल्तानगंज के पनसल्ला आजाद नगर में स्कूल के शौचालय का दीवार गिरने से एक बच्चे की दबकर मौत, हादसे में तीन बच्चे जख्मी, बाथ थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच।
● बिहार के शिक्षा मंत्री ने की नियोजित शिक्षकों से हड़ताल वापस लेने की अपील, विधानसभा में जवाब देते हुए कृष्णनंदन वर्मा ने कहा, '1500 रुपए पाने वाले 29 हजार रुपए सैलरी पा रहे हैं, सरकार अपनी हैसियत से सैलरी दे रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट समान काम, समान वेतनमान की मांग को ठुकरा चुकी है'।
● बिहार विधानसभा से विपक्ष का वॉकआउट, शिक्षा विभाग के बजट के दौरान विपक्षी सदस्य सदन से बाहर निकले, शिक्षा मंत्री ने कहा, 'अपना तो काम है जलाते चलो चिराग, रास्ते में चाहे दोस्त या दुश्मन का घर मिले'।
● किशनगंज- सिंघिया कुलामनी के सतखमार गांव में दो दिवसीय श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ।
● कोचाधामन के सराय, बिशनपुर और मौधो सब स्टेशन से 6 मार्च को दिनभर नहीं मिलेगी बिजली, मेंटेनेस कार्य की वजह से सुबह 10 बजे से पावर कट रहेगी, अपना काम समय पर कर लें।
● बेगूसराय- समान काम का समान वेतन मान की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने निकाला आक्रोश मार्च। हजारों महिला व पुरुष शिक्षकों ने ट्राफिक चौक से डीएम ऑफिस निकाला मार्च। 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं नियोजित शिक्षक।
● किशनगंज के चकन्द्रा स्टेट ग्रिड से कल दिनभर बिजली सप्लाई बंद रहेगी, कोचाधामन बिजली वितरण क्षेत्र के सभी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई नहीं होगी, मेंटेनेंस कार्य की वजह से कल बिजली की छुट्टी।
● बहादुरगंज प्रखंड में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार आदिल ने किया निरीक्षण, जल्द जनता को किया जाएगा समर्पित।
● बक्सर- अपराधियों ने सरेआम मारी शिक्षक को गोली घायल शिक्षक का इलाज सदर अस्पताल में जारी धनसोइ थाना इलाके के बन्नी बाजार में हुई वारदात!
● बारसोई- कटिहार डीएमयू पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतरी, बारसोई से ट्रेन खुलने के बाद हुआ हादसा, मौके पर मरम्मती कार्य जारी।
● किशनगंज में आज नियोजित टीचरों का जमावड़ा, मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के सामने करेंगे प्रदर्शन।
● बारसोई- कटिहार डीएमयू पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतरी, बारसोई से ट्रेन खुलने के बाद हुआ हादसा, मौके पर मरम्मती कार्य जारी।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Comments
Post a Comment
Thanks for comment..!!