कोरोना वायरस को लेकर गांवों में चलाया गया जनजागरूकता अभियान।
किशनगंज । सावधानी और सतर्कता से कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। इसके लिए शासन-प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न हिस्सो में स्थानीय जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया। विधायक मुजाहिद आलम ने प्रखंड के बिशनपुर, रहमतपाड़ा, सोंथा सहित गांव क्षेत्र पर पहुंचकर लोगों को मास्क और साबुन बांटे। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताए। विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व चिंतित है। भारत भी कोरोना से जंग लड़ रहा है।
आपका प्रदेश, आपका खबर..!!
Good
ReplyDelete