Lock Down Bihar || यातायात थाने में जुटी वाहन चालकों की भीड़, दर्जनों वाहन जब्त।

पूर्णिया यातायात थाना के सामने ही बैरेकेडिंग कर बिना वाहन चालकों को रोका जा रहा था। यातायात थानाध्यक्ष खुद मोर्चा संभाले हुए थे। थाने के आगे ही बैरेकेडिंग कर वाहन चालकों को रोका जा रहा था। जो हेलमेट में थे उनसे निकलने का कारण पूछा जा रहा था। सटीक व सही कारण बताने वालों को जाने दिया गया। लेकिन बिना हेलमेट वालों की बाइक को जब्त कर थाना परिसर में लगाकर जब्त कर लिया गया। देखते ही देखते दर्जनों वाहन थाना परिसर में लॉक कर दिया गया। वाहन चालक थानाध्यक्ष से छोड़ देने कि गुहार लगा रहे थे। कुछ सरकारी विभाग के कर्मचारी भी थे। कोई अपने वाहनों पर लदे सिलेंडर दिखाकर गैस भरवाने जाने की बात कह रहे थे तो कोई दवाई और राशन के लिए निकलने की बात करते नजर आए। इस दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। फौरन कार्यालय में बैठे ट्रैफिक डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने डपटते हुए सबको कहा कि हंगामा न करें। हेलमेट नहीं पहनने का फाइन भरिये और जाइए। कुछ लोगों ने फाइन भी कटवाया। इसी दौरान एक न्यायिक पदाधिकारी की वाहन उस रास्ते से गुजर रही थी। बैरेकेडिंग नहीं हटाए जाने पर उन्होंने फौरन यातायात थानाध्यक्ष को बुलाया और बैरेकेडिंग नहीं हटाए जाने का कारण पूछा। इसके बाद लोगों की भीड़ देख उन्हें पकड़े जाने का भी कारण पूछा। 5 मिनट तक दिशानिर्देश दिए जाने के बाद वे चले गए। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा सबलोग फाइन भरें और बाइक लेकर चले जाएं।

आपका प्रदेश, आपका खबर..!!

Comments

Post a Comment

Thanks for comment..!!